फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   11 samples of food items collected, sent for investigation

खाद्य पदार्थ के 11 नमूनें संग्रहित, जांच को भेजा

Wed, 19 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
11 samples of food items collected, sent for investigation
सोनभद्र। जिले में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को अनपरा क्षेत्र में अभियान चलाया।
विज्ञापन

अनपरा बाजार से खाद्य पदार्थ इडली मिक्स (निर्माता के मूल पैकेट में) का नमूना, गुड़ का नमूना, पान मसाला कमला पसंद ब्रांड का नमूना तथा काजू (निर्माता के मूल पैकेट में) का नमूना संग्रहित किया। लैंको कालोनी अनपरा से खाद्य पदार्थ पेड़ा का नमूना तथा अखरोट (निर्माता के मूल पैकेट में) का नमूना संग्रहित किया। काशी मोड़ अनपरा से खाद्य पदार्थ चमचम मिठाई का नमूना तथा बेसन का लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। काशी मोड़ अनपरा से सरसों का तेल (निर्माता के मूल पैकेट में) का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त बिरला मार्केट रेणुकूट बाजार से खाद्य पदार्थ शाही बर्फी का नमूना तथा मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा गया। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दुबे, प्रमोद कुमार सोनकर, शरद पाल, उप निरीक्षक मोहम्मद इलियास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed