फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   11 ran away with the truck, case against two

Sonebhadra News: 11 ट्रक लेकर भागे, दो के खिलाफ केस

Thu, 15 May 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
11 ran away with the truck, case against two
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज में 11 ट्रक लेकर भागने का मामले सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में अशोक नगर निवासी जाफर बेग ने बताया कि वह ट्रक मालिक है। ट्रक एफसीआई गल्ला गोदाम में भाडे़ पर चलते हैं। बताया कि 24 अप्रैल की शाम आवास पर ओरगाई निवासी पिंटू यादव आया। उसने भाड़े पर ट्रक लगवाने की बात कही। वाहन रेणुसागर से जौनपुर राखड़ लोड करके चलाने की बात कही। बातचीत के बाद अगले दिन आवास पर पिंटू यादव अपने साथी शरद यादव निवासी नसीरपुर पट्टन चंदौली को लेकर आया। कहा कि गाड़ी शरद यादव चलवाएगा। साजिश के तहत उनके वाहन ले गया। इसके बाद टोल टैक्स मारकुंडी पर पता किया तो मालूम हुआ कि वाहन का संचालन इस रोड पर नहीं हो रहा है। टोल का फास्ट-टैग निकाल कर दूसरा लगा दिया गया है। शक होने पर पिंटू यादव को लेकर 11 मई को शरद यादव के घर गया तो पता चला कि वह घर पर नहीं है। उसके भाई ने बताया कि जौनपुर गया है। मोबाइल नंबर बंद मिला। आरोप है कि दोनोें आरोपी उनके अलावा 10 अन्य ट्रक को धोखाधड़ी करके ले गए हैं। इसके पीड़ितों में रियाज बेग, रईस बेग, इबरार अली, बबलू हुसैन, परवेज अलाम, मतीन बेग, अकिल अहमद, शाहिल खान, गुलाम गौस और गोविंद सेठ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी पिंटू यादव और शरद यादव पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed