फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   11 new TB patients found in Dastak campaign

दस्तक अभियान में मिले 11 नए टीबी के मरीज

Tue, 09 Nov 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
11 new TB patients found in Dastak campaign
संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में चलाए गए दस्तक अभियान में 11 टीबी के रोगी पाए गए। इन रोगियों का क्षय रोग विभाग की तरफ से नि:शुल्क उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत 17 अक्तूबर से एक नवंबर तक दस्तक अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जाकर 68 संदिग्ध मरीजों को चिह्नित किया। इसमें से 64 लोगों की जांच की गई और बलगम की जांच करने पर छह और एक्स-रे के माध्यम से जांच करने पर पांच लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। इस तरह से कुल 11 टीबी के रोगी मिले। प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि यदि किसी को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही हो या बुखार है और रात में पसीना होता है तो यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच जरूर कराएं। जांच नि:शुल्क की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed