फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   106 crore to improve the condition of Kon-Telgudwa road

106 करोड़ से सुधरेगी कोन-तेलगुड़वा मार्ग की दशा

Sat, 19 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
106 crore to improve the condition of Kon-Telgudwa road
सोनभद्र। कई गांवों को जोड़ने वाले कोन-तेलगुड़वा मार्ग की मरम्मत का काम शुरू करने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सीसी रोड के निर्माण के लिए 106 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामस्वरूप के मुताबिक कोन-तेलगुड़वा मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से मार्ग के मरम्मत की मांग कर रहे हैं। इस मार्ग से कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। बीते बारिश के मौसम में यह सड़क और खराब हो गई है। इसके लोगों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क की मरम्मत आठ साल पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माम विभाग की तरफ से 38 किमी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए 106 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। इसमें पिच सड़क सड़क की जगह सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने कोन-तेलगुड़वा मार्ग बालू साइट होने के चलते ट्रक व ट्रैक्टर ज्यादा संख्या आवागमन करते हैं। इससे यह मार्ग के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। इससे मार्ग पर छोटे-बड़े गड्ढे बन जाते हैं। जिसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। सीसी रोड बन जाने से इसके खराब होने की गुंजाइश कम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कार्ययोजना मंजूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन से धनराशि प्राप्त होते ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ताकि लोगों को जल्द से जल्द समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed