{"_id":"64625fc7cdf7c8581d01ac9f","slug":"105-new-amrit-sarovar-will-be-built-in-the-district-rain-sonbhadra-news-c-20-1-207278-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिले में बनेंगे 105 नए अमृत सरोवर, संचित होगा वर्षा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिले में बनेंगे 105 नए अमृत सरोवर, संचित होगा वर्षा जल
विज्ञापन
सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुरू हुए अभियान के तहत जिले में 105 नए अमृत सरोवर के लिए निर्माण कार्य आरंभ हुआ। राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने भूमि पूजन कर कार्य आरंभ कराया। डीएम ने सभी अमृत सरोवर बरसात से पहले पूर्ण करने की हिदायत ताकि इसमें वर्षा जल का संचयन हो सके। अमृत सरोवरों को नहरों से जोड़ने की भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
डीएम चंद्रविजय सिंह ने पंचायत तालुका मुठेर में पूजन व नारियल तोड़कर अमृत सरोवर का निर्माण आरंभ कराया। डीएम ने कहा कि अमृत सरोवर के निर्माण कार्य को बरसात होने से पहले ही पूर्ण कर लिया जाय। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा मजदूरों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर को नहरों से भी जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाई जाय, जिससे आने वाले दिनों में सरोवरों में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता बनी रहे। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस मौके पर उपस्थित सीडीओ सौरभ गंगवार ने कहा कि अमृत सरोवरों को समय से पूरा कराने के लिए अधिकारी-कर्मचारी पूरी क्षमता व संसाधनों का प्रयोग करें। निर्माण कार्य वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण कराने का भरसक प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवरों के निर्माण के दौरान साफ-सफाई व सुंदरता के दृष्टिगत घाट, इंटरलॉकिंग, सीढ़ी, आउटलेट, इनलेट, चेंबर आदि का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा रमेश यादव, ग्राम प्रधान देवी कुमारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बचरा में ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, ग्राम पंचायत डोहरी में विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या, ब्लाक म्योरपुर के ग्राम पंचायत राजा सरई में विधायक दुद्धी रामदुलार गोंड, ब्लाक कोन के ग्राम पंचायत पिंडारी में ब्लाक प्रमुख रूबी मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ किया। चोपन: समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव गोंड ने ग्राम पंचायत चोपन में अमृत सरोवर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। खुद फावड़ा भी चलाया और अमृत सरोवर की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि भूगर्भ जल को बचाने की यह बेहतरीन कोशिश है। इसके निर्माण के बाद काफी जल का संचयन हो सकेगाख् जिससे लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। अमृत सरोवर का निर्माण 29.35 लाख रुपये से किया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ शुभम बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, राजेश अग्रहरी, अमित सिंह, पूर्व प्रधान लवकुश भारती, विवेक बिंद, विकास चौबे, हरिकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।
जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़ किया शिलान्यास
बभनी। विकास खंड बभनी में सोमवार को बचरा, अरझट, रंदह में अमृत सरोवर का शिलान्यास किया गया। बचरा गांव के यादव ोला में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. वेद व्यास विश्वकर्मा ने नारियल तोड़कर और फावड़ा चलाकर अमृत सरोवर तालाब का शुभारंभ किया। अरझट में क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड और रंदह गांव के पूरब व पश्चिम टोले में अलग-अलग स्थानों पर बीडीओ मो. ताकिर, कार्यक्रम अधिकारी सीमा शर्मा ने नारियल तोड़ कर अमृत सरोवर तालाब का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सेवाकुंज आश्रम के डॉ. लालजी सुमन, रंदह ग्राम प्रधान संजय यादव, बचरा प्रधान प्रतिनिधि श्रवण यादव, अरझट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय जायसवाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रवि प्रकाश गौतम, राजबहादुर, कमलेश भारती आदि मौजूद रहे।