फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांच साल में भारत का कर्ज 70 लाख करोड़ हुआ- अखिलेश

पांच साल में भारत का कर्ज 70 लाख करोड़ हुआ- अखिलेश

Sun, 12 May 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पांच साल में भारत का कर्ज 70 लाख करोड़ हुआ- अखिलेश

विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है यह लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। इनसे देश को बचाना है। भाजपा ने शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन किया। भाजपा की अपनी कोई नीति और सोच नहीं है। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने की अपील की।
राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल मेें कराए गए कार्यों का जिक्र किया। भाजपा के नोटबंदी और जीएसटी को देश के लिए खतरनाक बताया। कहा कि इससे न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ और न ही बेरोजगारी घटी। देश का कर्ज 35 लाख करोड़ से बढ़कर पांच साल में 70 लाख करोड़ हो गया। देश का पैसा उद्योगपति हवाई जहाज से लेकर भाग गए। कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था, नौजवानों, किसानों को धोखा दिया। कहा कि भाजपा के शसनकाल में देश सबसे ज्यादा असुरक्षित रहा है। इस दौरान जितने जवान शहीद हुए उतने कभी नहीं हुए। भाजपा सरकार रिटायर्ड जवान से घबरा गए।
विज्ञापन

पाकिस्तान से आतंकवादियों के दस सिर लेकर आने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री पाकिस्तान खीर खाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि संविधान नहीं होता तो हम गाय, भैंस चरा रहे होते। हम उन्हें कहना चाहते हैं संविधान में यदि हमें मौका न दिया होता, हमें अगर गाय भैंस चरानी पड़ती तो हम दूध और घी से काम चला लेते, लेकिन आप क्या करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देेने के बजाए उन्हें पकौड़ी बनाने की सलाह दी। मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उनहोंने कहा कि चिलम के अंदर में क्या भरा जाता है, वह तो सब जानते होंगे। कैसे हमारे मुख्यमंत्री हैं, नहीं समझ में आ रहा है। बाबा मुख्यमंत्री चिलम मंत्री हैं। लोगों से पूछा कि कप प्लेट में महामिलावट हो रही है कि नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, रालोद गठबंधन गरीबों का गठबंधन है। जो जमीन पर रहने वाले लोग हैं, जिनको न्याय नहीं मिला है, यह उन लोगों का गठबंधन है। जनता से मिलने के लिए यह गठबंधन बना है और हमें भरोसा है कि आने वाले समय में गरीबों, किसानों, नौजवानों को उनका हक दिलाने का काम करें। भाजपा को हम कहना चाहते हैं कि अगर आप भारत मां की जय कहते हो तो भारत मां की जय हम भी कहते हैं, लेकिन जो धरती मां के बीच का हो और जो धरती का जंगल, जमीन को बचाने वाले लोग हैं उनके साथ अन्याय होगा तो समाजवादी लोग उनको न्याय दिलाने का काम करेंगे। बीजेपी वाले झूठ बोल रहे हैं। मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed