{"_id":"5c7c1641bdec2205dc403292","slug":"101551636033-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव में जीत हासिल करने की बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव में जीत हासिल करने की बनाई योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबट्सगंज नगर में रविवार को सपा-बसपा की संयुक्त बैठक हुई। इसमें आगामी लोक सभा चुनाव में गठबंधन के पार्टी को जिताने रणनीति बनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सपा की नीतियों का प्रचार-प्रचार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। पीड़ितों को न्याय के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगाना पड़ रहा है। कहा कि शहर से लेकर गांव तक कार्यकर्ता बैठक कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताने का काम करें। बसपा नेता राजेेंद्र भारती, शंकर पासवान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने और भाजपा सरकार को हटाने के लिए कार्य करना शुरू कर दें। मनीष तिवारी और मोती कोल ने कहा कि भाजपा सरकार को गरीबों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार में संचालित योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने लगी है। इसकी जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र भारती, संदीप भारतीय, मंदीप पटेल, सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।