{"_id":"5c17e6bdbdec2256e821e041","slug":"101545070269-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। केशरी देवी विद्यालय ग्रासिम का वार्षिक क्रीड़ोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ग्रासिम इंडस्ट्रीज के प्रमुख आरके सितानी ने मशाल प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यालय के साथ जुड़े नए आयामों को साझा किया। ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अधिकारी एचके पांडा ने जीवन में खेल-कूद का महत्व बताया। कहा कि इससे शरीर और मन दोनों को मजबूती तो मिलती ही है, अनुशासन के सीख के साथ चुनौतियों से जूझने का जज्बा भी जगता है। क्रीड़ोत्सव का मुख्य आकर्षण योग-प्रदर्शन, नन्हे-मुन्नों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, विभिन्न प्रकार की दौड़, पी.टी., योद्धा-नृत्य आदि रहे। प्रधानाचार्य गौतम गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रतिभा की सराहना की और उन्हें खेलकूद का महत्व समझाया। सभी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
विज्ञापन