{"_id":"5b4792044f1c1b08278b6264","slug":"101531417092-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानी स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिसेफ की टीम ने गुरुवार को जिले का दौरा कर स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति जानी। यूपी हेड रूथ लियांड की अगुवाई वाली टीम सबसे पहले ओडीएफ गांव सेमर पहुंची। यहां शौचालय के उपयोग की स्थिति जानने के बाद जिला अस्पताल में बाल पोषण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां मिली खामियों में सुधार की हिदायत देने के बाद पटवध गांव का जायजा लिया।
पटवध स्कूल में गत सात जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटित सोन स्वालंबन अभियान और मॉडल क्लासेज की स्थिति जानी। प्रधान, ग्रामीण, बच्चों, शिक्षकों से संवाद किया। इसके बाद डीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, बाल पोषण केंद्र प्रभारी डा. प्रशांत, बीईओ, एबीआरसी, एडीओ पंचायत, चोपन-राबट्र्सगंज आदि के साथ बैठक कर अभियान की स्थिति की जानकारी हासिल की। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य बेहतर केसे हो? इस पर चर्चा की। इस मौके पर यूनिसेफ के विक्रम, जोनल क्वार्डिनेटर मनोज कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ उर्वशी, स्वच्छता सलाहकार अजीत तिवारी, तकनीकी रिसोर्स परसन मोहम्मद नौशाद आदि मौजूद रहे।