{"_id":"5a9c378b4f1c1bbe218b616d","slug":"101520187275-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी रिपोर्ट देकर आंख में धूल झोंकने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी रिपोर्ट देकर आंख में धूल झोंकने की कोशिश
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। प्रदूषण का जहर झेल रहे ऊर्जांचलवासियों के हित में गलत रिपोर्ट देकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। भाजपा नेता आकाश पांडेय के शिकायत का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट दी गई है कि कोल डस्ट व धूल से निजात दिलाने के लिए दो निजी कंपनियां सड़क पर पानी का छिड़काव व उसकी सफाई करा रही हैं, जबकि हकीकत कुछ और ही है। बता दें कि एनजीटी ने ट्रक, ट्रेलर या हाइवा से कोयले की ढुलाई पर रोक लगा दी है, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके। भाजपा नेता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि सड़क मार्ग से कोयला की ढुलाई जारी है और पानी की छिड़काव व उसकी सफाई भी नहीं की जा रही है। सीएम कार्यालय से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के कार्यालय पहुंचे इस पत्र का जवाब, जो दिया गया वह चौंकाने वाला था। क्षेत्रीय अधिकारी एसबी फ्रैं कलिन ने रिपोर्ट दी है कि 24 फरवरी को मामले की जांच कराई गई। बीना मोड़ से रेणुसागर मोड़ तक सड़क की सफाई की जा रही थी और पानी का छिड़काव हो रहा था। रेणुसागर मोड़ से डिबुलगंज तक अनपरा में बिजली बनाने वाली निजी कंपनी द्वारा सफाई की जाती है। दोनों उद्योगों को सड़क सफाई एवं पानी के छिड़काव के लिए सिंगरौली एक्शन प्लान की बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया था। गौरतलब बात यह है कि रेणुसागर मोड़ से डिबुलगंज तक न तो सड़क की सफाई ही होती है और न ही पानी का छिड़काव ही किया जाता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि क्षेत्रीय अधिकारी ने झूठी रिपोर्ट देकर जनमानस के आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।
अवर अभियंता शिव बहाल से मामले की जांच कराई गई थी। जांच वाले दिन पानी का छिड़काव आदि हो रहा था। हालांकि रेणुसागर मोड़ से डिबुलगंज के बीच साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी और निजी कंपनी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया गया था। - एसबी फ्रैंकलिन, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
अवर अभियंता शिव बहाल से मामले की जांच कराई गई थी। जांच वाले दिन पानी का छिड़काव आदि हो रहा था। हालांकि रेणुसागर मोड़ से डिबुलगंज के बीच साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी और निजी कंपनी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया गया था। - एसबी फ्रैंकलिन, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन