फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रकों पर फर्जी नंबर लगाकर टोल प्लाजा से पार करा रहे पासर

ट्रकों पर फर्जी नंबर लगाकर टोल प्लाजा से पार करा रहे पासर

Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों पर फर्जी नंबर लगाकर टोल प्लाजा से पार करा रहे पासर
सोनभद्र। परिवहन विभाग की सख्ती शुरू हुई तो ट्रांसपोर्टर और ट्रक चालक फर्जी नंबर टोल प्लाजा से वाहनों को पार करा रहे हैं। गुरुवार को इसका खुलासा यातायात पुलिस की जांच में हुआ है।
विज्ञापन

मारकुंडी घाटी के समीप टोल प्लाजा के पास यातायात प्रभारी एसएन दूबे ने राबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहे ट्रक को रोककर जांच की तो होश उड़ गए। ट्रक के पीछे कोई नंबर नहीं था, लेकिन आगे यूपी 64 टी 7121 नंबर का प्लेट लगा था। टोल प्लाजा से पर्ची निकलवाई गई तो पता चला कि 20 फरवरी को कुल चार बार इस नंबर से टोल प्लाजा की रसीद कटी है। जांच में पता चला कि ट्रक चालक अशोक यादव कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव का रहने वाला है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन में दूसरा नंबर था। यातायात प्रभारी ने चालक से पूछताछ की उसने बताया कि ओवरलोड से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गिट्टी-बालू का परिवहन करता था। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि यातायात प्रभारी की तहरीर पर चालक अशोक यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे के दौरान सोनभद्र में ओवरलोड वाहनों के गुजरने की शिकायत पर अफसरों को कड़ी फटकार लगाई थी। अमर उजाला ने टोल प्लाजा से रिकार्ड लेकर ओवरलोड वाहनों के पास कराने का खुलासा किया तो हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई करने लगा तो अवैध गिट्टी बालू पास कराने वाले वाहन और माफिया या तो ट्रकों से नंबर उतार दिए या तो फर्जी नंबर से वाहन पार कराने लगे हैं। एआरटीओ ऐसे वाहनों का ऑनलाइन चालान करते हैं तो नंबर किसी और का होने के नाते ऐसे लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। अब भी फर्जी नंबर से वाहन पार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed