फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   क्षेत्र पंचायत की बैठक में नौ करोड का बजट स्वीकृत

क्षेत्र पंचायत की बैठक में नौ करोड का बजट स्वीकृत

Thu, 28 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में नौ करोड का बजट स्वीकृत
बभनी। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख राजमति देवी ने किया। इसमें पिछले सत्र मे हुए कार्यों की समीक्षा की गई। नये सत्र के लिए बजट पास किया गया। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश विधायक ने बीडीओ को दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, पेयजल के अलावा राज्य वित्त के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। नये सत्र 2018-2019 के लिए मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत के लिए 640 लाख तथा अन्य कार्यदायी संस्था के लिए 274 लाख का बजट पास किया गया। विधायक हरीराम चेरो ने बैठक में कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके प्रस्ताव पर विधायक निधि से बजट देकर कार्य कराया जायेगा। बैठक में जिला स्तरीय कोई भी अधिकारी मौजूद न रहने पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा पूर्ति विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अनुपस्थिति रहने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का बीडीओ को निर्देश दिया। विधायक ने बभनी-आसनडीह मार्ग के निर्माण के लिए कहा कि 15 दिनों के अंदर काम शुरू करा दिया जायेगा। चपकी क्षेत्र पंचायत सदस्य बुद्ध राम कन्नौजिया ने तकनीकी सहायक पर टीएस के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया। इस पैसे को तत्काल वापस कराने का निर्देश दिया। कहा यदि पैसा वापस नही होता है तो तकनीकी सहायक के खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा। बैठक में बीडीओ जेएन राव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अवनीश शर्मा, अरुण कुमार सिंह, अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवनरायन सिंह, दिवाकर चौबे, डीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed