{"_id":"59b2d93e4f1c1be27f8b518d","slug":"101504893246-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती से क्षुब्ध लोगों ने किया सब स्टेशन पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती से क्षुब्ध लोगों ने किया सब स्टेशन पर प्रदर्शन
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (चोपन)। बेतहाशा विद्युत कटौती से क्षुब्ध क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कटौती का जवाब मिलने से असंतुष्ट लोग वहीं धरने पर बैठ गए। विद्युत विभाग के जेई और पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। धरना देने वालों ने चेताया है कि यदि आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को पूर्व सभासद महेेंद्र केशरी और राष्ट्रीय निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित बिंद सुबह सब स्टेशन पर क्षेत्रीय लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने रात दस से 12 बजे तक विद्युत कटौती का कारण पूछा। असंतुष्ट जवाब मिलने पर सभी धरने पर बैठ गए और मौके पर ही जेई व एसडीओ को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पर बिजली विभाग के जेई रामलाल वहां पहुंचे और एक्सईएन पिपरी से वार्ता की। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद जब कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया तो जेई ने शनिवार तक का समय सभासद से मांगा। इस बीच चोपन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूर्व सभासद का कहना था कि चोपन नगर की बिजली नगरीय है। बिल भी इसका नगरीय आता है तो इसको ग्रामीण फीडर में कैसे तब्दील कर दिया गया है। बिजली आपूर्ति महज 15 से 16 घंटे किया जा रहा है। उनका आरोप है कि साजिश के चलते पूरे नगर को बिजली जैसे आवश्यक संसाधन से नगर वासियों को वंचित रखा जा रहा है। महेंद्र केसरी का आरोप है कि रात्रि 10 से 12 बजे तक, सुबह पांच से आठ और शाम चार से छह बजे तक बिजली कटौती हो रही है। प्रदर्शन में संजय जैन, सत्य प्रकाश तिवारी, अमर शर्मा, राकेश उपाध्याय मौजूद रहे।