फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 feet long crocodile found in paddy field

धान के खेत में मिला 10 फीट लंबा मगरमच्छ

Fri, 23 Jul 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
10 feet long crocodile found in paddy field
घोरावल ब्लॉक के मूर्तिया गांव में निकला मगरमच्छ। - फोटो : SONBHADRA
कोतवाली क्षेत्र के मूर्तियां ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को देर रात धान के खेत में दस फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। रात में ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। शुक्रवार को भोर में मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन

मूर्तियां ग्राम पंचायत निवासी कमलेश बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे अपने खेत पर जा रहा था। उसी दौरान मूर्तियां बंधी से करीब 150 मीटर दूर पारस के धान के खेत में 10 फीट का एक विशालकाय मगरमच्छ देखा। सूचना वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन्य जीव रक्षक विश्वजीत कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह लोधी की टीम मौके पर पहुंची। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। उसे वन रेंज कार्यालय ले आए। वन्य जीव रक्षक विश्वजीत कुशवाहा ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई करीब 10 फीट और उम्र करीब छह वर्ष है। शुक्रवार को भोर में मगरमच्छ को मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed