फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10.5 thousand workers will conduct panchayat elections

10.5 हजार कर्मिक संपन्न कराएंगे पंचायत चुनाव

Wed, 07 Apr 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
10.5 thousand workers will conduct panchayat elections
सोनभद्र। जिले में इस बार एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में जिले के आठ ब्लाकों में अलग-अलग चरणों में हुआ था, लेकिन इस बार एक ही बार में एक ही चरण में 29 अप्रैल को कराया जाएगा। इस बार ब्लाकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इसलिए इस बार कार्मिकों की व्यवस्था और उन्हें प्रशिक्षण देकर चुनाव के लिए तैयार करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

चुनौती से निपटने के लिए 11 अप्रैल से तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुल 10 हजार पांच सौ कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी है। प्रशिक्षण स्थल नवीन मंडी समिति परिसर बनाया गया है। जिला विकास अधिकारी एवं मतदान कार्मिक प्रशिक्षण अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है। 11 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए जो इंतजाम किए गए हैं उसमें कोरोना से बचाव के भी इंतजाम किए गए हैं। यानी सभी कार्मिकों से कहा गया है कि वे मास्क लगाकर आएं। सभी को दो गज की दूरी का पालन करते हुए बैठाया जाएगा। प्रथम पाली का प्रशिक्षण सुबह साढ़े आठ बजे से होगा, दूसरी पाली का प्रशिक्षण 12 बजे से और तीसरे पाली का प्रशिक्षण साढ़े तीन बजे से होगा। प्रत्येक पाली में 250 कार्मिक बुलाए जाएंगे। इस तरह से 750 कार्मिकों को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि चुनाव में कुल साढ़े दस हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी। इसमें कुछ पोलिंग बूथ पर तो कुछ की ड्यूटी रिजर्व में लगायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed