फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   six hundrad tatkal tickets book per day from mumbai

टिकटों की धांधली: मुंबई के दलाल रोज कमा रहे 10 लाख

Mon, 17 Jun 2013 01:55 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
six hundrad tatkal tickets book per day from mumbai

उत्तर भारत से विभिन्न स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों की तत्काल टिकटें मुंबई से बुक हो रही हैं। दलालों की साठगांठ से मुंबई से हर दिन पांच से छह सौ तत्काल टिकट बुक हो रहे हैं।

विज्ञापन


मुंबई के दलाल इन टिकटों से हर रोज 10 लाख रुपये कमा रहे हैं। रविवार को भी 543 तत्काल टिकट निकाले गए, जो सोमवार यानी 17 जून के हैं।

तत्काल टिकटों की धांधली का सच आया सामने
विज्ञापन


इतनी बड़ी तादाद में मुंबई से टिकट बनवाकर दलाल हर दिन यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचा रहे हैं। यह खेल अभी तक लखनऊ होकर गुजरने वाली ट्रेनों में ही उजागर हुआ है। अधिकारियों को शक है कि अन्य रूट की मुंबई की ट्रेनों का भी यही हाल रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक अन्य रूट की ट्रेनों का आंकड़ा संबंधित अफसर नहीं निकलवा पाये हैं। उधर, रेलवे अफसर 48 घंटे बाद भी मामले की तह तक नहीं पहुंच पाये हैं। इसी का नतीजा रहा कि दलालों ने तीसरे दिने भी तत्काल के टिकटों पर कब्जा जमाये रखा।

मुंबई के दलालों का यूपी में नेटवर्क

रेलवे सूत्रों की मानें तो मुंबई के दलाल लखनऊ व गोरखपुर के दलालों से सीधे संपर्क में हैं। नियमित रूप से इनकी बात हो रही है। इसी का नतीजा रहा कि रविवार को अखबारों में खबरें छपने के बाद गोंडा, बस्ती व मनकापुर में जो दलाल यात्रियों को टिकट देने आ रहे थे वे नहीं आये।

लखनऊ व गोरखपुर के दलालों ने भी मुंबई के दलालों को सूचना देकर पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है। इस कारण शनिवार की तुलना में 30 फीसदी कम तत्काल के टिकट मुंबई से 16 जून को निकले।

पैंट्रीकार के वेंडरों की मानें तो मुंबई के टिकटों का लोग मुंह मांगा पैसा देने को तैयार हैं। गोरखपुर से अधिकतर ट्रैवल एजेंट मुंबई के दलालों से सीधे संपर्क करके टिकट निकलवा रहे हैं।


1500 से 3000 रुपये है टिकटों का दाम
उनके मुताबिक स्लीपर श्रेणी के यात्री को किराये के अलावा बारह से पंद्रह सौ रुपये, थर्ड एसी के यात्री को पंद्रह सौ से दो हजार रुपये और सेकेंड एसी में सबसे कम तत्काल कोटा होने के कारण ढाई से तीन हजार रुपये तक लिये जा रहे हैं।

अगर एक पीएनआर पर यात्रियों की संख्या चार है तो दलाल प्रति टिकट पर मोलभाव करके दो से चार सौ रुपये कम कर दे रहे हैं। तत्काल टिकट के इस चोखे धंधे के कारण दलाल आठ से दस लाख रुपये सारे खर्चे निकालने के बाद कमा रहे हैं।

मुंबई के तत्काल टिकटों का चार्ज

स्लीपर----------1200-1500 रुपये प्रति व्यक्ति
थर्ड एसी--------1500-2000 रुपये प्रति व्यक्ति
सेकेंड एसी------2500-3000 रुपये प्रति व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed