{"_id":"64b198309b4f4c124b077d54","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-sitapur-news-c-13-1-334193-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Sat, 15 Jul 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बाग में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। मोहल्ला काजी टोला निवासी सिराज खान (28) का शव शुक्रवार को ईदगाह के समीप एक बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पेेड़ से उतारा और घर ले आए। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
नदी में कूदी महिला का दूसरे दिन भी नहीं चला पता
सीतापुर। थानगांव थाना क्षेत्र में चहलारी घाट पुल से नदी में कूदी महिला का दूसरे दिन शुक्रवार को भी पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। बहराइच जिले के थाना हल्दी के हरपालपुरवा निवासी आंचल (20) की शादी थानगांव के भदेवा निवासी रवि के साथ हुई थी। शादी को एक वर्ष ही हुआ था। आंचल करीब छह माह से ससुराल में थी। वह मायके जाने की जिद कर रही थी। गुरुवार को रवि उसे मायके छोड़ने जा रहा था। रवि जब चहलारी घाट पहुंचा तो महिला ने सिर में दर्द व चक्कर आने की बात कही। फिर बाइक रुकते ही आंचल ने नदी में छलांग लगा दी। शुक्रवार को भी करीब तीन घंटे तक कई किलोमीटर दूर तक गोताखारों ने नदी को खंगाला लेकिन पता नहीं चल सका। एसओ राम प्रकाश ने बताया कि अभी मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।