{"_id":"6aff4b83dcd84022f70c991f","slug":"paddy-procurement-is-the-top-priority-sitapur-news-c-102-1-slko1052-168001-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धान खरीद सर्वोच्च प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धान खरीद सर्वोच्च प्राथमिकता
Fri, 20 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
तहसील सदर क्षेत्र के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम प्रथमेश कुमार। सूचना विभाग
सीतापुर। धान खरीद के दौरान केंद्रों पर आ रहीं शिकायतों पर अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है। डीएम प्रथमेश कुमार ने सदर तहसील के तीन धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बी-पैक्स टेड़वा चिलौला, बी-पैक्स पकरिया और बी-पैक्स दहेलिया स्थित क्रय केंद्रों पर पहुंचकर खरीद, तौल और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान तीनों केंद्रों पर धान से भरी किसानों की ट्राॅलियां मौजूद मिलीं और तौल का कार्य जारी पाया गया। डीएम ने कहा कि धान खरीद सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को परेशानी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। खरीद के आंकड़ों के अनुसार इन तीनों केंद्रों पर कुल 24 किसानों से 1233.20 क्विंटन धान खरीदा जा चुका था।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों और सचिवों को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय किसानों से लगातार संपर्क कर उनका पंजीकरण बढ़ाया जाए और नियमानुसार धान खरीद सुनिश्चित की जाए। इस दौरान डीएम ने कुछ किसानों का फोन कर उनका सत्यापन भी किया।
विज्ञापन
डीएम ने क्रय केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने, केंद्र प्रभारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने और किसानों के बैठने, पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर किसान पंजीकरण बढ़ाने और लंबित सत्यापन समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
डीएम प्रथमेश कुमार ने बताया कि सभी एसडीएम व विपणन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी धान खरीद केंद्रों का दौरा और निरीक्षण करें। किसान को कोई समस्या होती है, तो वे संबंधित एसडीएम या एडीएम के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं।