फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth shot in land dispute, serious

जमीन विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर

Sat, 28 Aug 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in land dispute, serious
रामकोट (सीतापुर)। विवादित जमीन पर मिट्टी डालने को लेकर उपजे विवाद में शनिवार को दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। एक पक्ष ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने एक पक्ष के तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

रामकोट कस्बे के निवासी उत्तम मिश्रा और पड़ोस के रहने वाले प्रेमशंकर गुप्ता के बीच विवादित जमीन पर मिट्टी डालने को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला तूल पकड़ने पर आरोप है कि प्रेम शंकर गुप्ता के पक्ष की ओर से असलहे से फायरिंग की गई। गोली उत्तम मिश्रा (30) के पेट में जा लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन

वारदात के बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। घटना में दूसरे पक्ष के रजनीश को भी चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे डिस्चार्ज कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। घटना को लेकर घायल के भाई सुशील ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी एसओ रामकोट दयानंद तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों प्रेमशंकर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रजनीश और प्रेमशंकर के बेटे हिमांशू के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रजनीश पुलिस हिरासत में है। मामले में जांच की जा रही है।

लंबे समय से चल रहा विवाद
जिस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है, वह ग्राम समाज की बताई जा रही है। दोनों ही पक्ष इस पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। काफी दिन पहले नींव भराने के दरम्यान भी विवाद हुआ था, लेकिन मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed