{"_id":"6123e01b8ebc3e799f4ad4f3","slug":"youth-killed-in-bus-collision-brother-injured-sitapur-news-lko5924468122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सकरन इलाके के ओड़ाझार निवासी पिंकू (23) अपने चचेरे भाई सतीश गौतम, संजय गौतम के साथ बाइक से चहलारी घाट पुल देखने गए थे, जहां से तीनों लोग घर वापस घर लौट रहे थे। इस बीच रेउसा इलाके में रेउसा-बिसवां मार्ग अकसोहा निकट बहराइच से रेउसा की ओर जा रही बस ने पीछे से बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलावस्था में तीनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही पिंकू की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके से भाग रहे चालक को लोगों की मदद से पुलिस ने जहांगीराबाद से पकड़ लिया। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।