{"_id":"5d17b1ae8ebc3e3cd516a939","slug":"youth-found-hanging-from-a-tree-sitapur-news-lko4679970125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, हंगामा
विज्ञापन
तम्बौर (सीतापुर)। ग्राम औरी शाहपुर के मजरा सड़कपुरवा में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। गांव में यह खबर फैलते ही लोग उग्र हो गए। लोगों ने तंबौर पुलिस को पेड़ से शव उतारने नहीं दिया।
युवक की पत्नी सहित ग्रामीणों ने उसे मारकर लटका देने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें बचाकर थाने भेज दिया।
ग्राम औरी शाहपुर के मजरा सड़कपुरवा में शनिवार सुबह बडकन (32) पुत्र रामसिंह का शव गांव के दक्षिण खेत में बबूल के पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक के नाजुक अंग में चोट लगी थी।
विज्ञापन
पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि पति की प्रधान से ग्राम समाज की भूमि पर काबिज होने को लेकर रंजिश थी। सीओ बिसवां समर बहादुर के आने पर थाना पुलिस ने डंडे फटकार कर ग्रामीणों को खदेड़ते हुए शव को पेड़ से उतारा और थाने पर लाकर सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बीच ग्रामीणों व पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई और एक घंटे तक रतनगंज-तंबौर मार्ग बाधित रहा। पत्नी की तहरीर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मौके से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष वर्मा को अभिरक्षा में ले लिया है। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है ।पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्यवाही की जाएगी।