फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies by drowning in Kevani river

केवानी नदी में डूबकर युवक की मौत

Fri, 02 Apr 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in Kevani river
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक युपक की केवानी नदी में डूबकर मौत हो गई है। मृतक मनोरोगी बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के ईसापुर गांव के पास से केवानी नदी गुजरी है। शुक्रवार को लोगों ने नदी में एक युवक का शव उतराता देखा। इसकी सूचना पाकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शव की शिनाख्त लहरपुर इलाके के मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी शाहनूर अंसारी (30) के रूप में हुई है। सूचना पाकर मृतक के पिता और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि युवक मनोरोगी था। उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था। कोतवाल लहरपुर राय साहब द्विवेदी ने बताया कि परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। पंचनामा करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। मामले में कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed