{"_id":"6ace8d6507d158626d0a36bb","slug":"youth-dies-after-being-beaten-village-administrator-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165830-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पिटाई से युवक की मौत ग्राम प्रशासक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पिटाई से युवक की मौत ग्राम प्रशासक गिरफ्तार
Wed, 14 Oct 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
परिजनों से बातचीत करती पुलिस।
महमूदाबाद। पचदेवरा गांव में सोमवार रात पिटाई के बाद शिवाकांत वर्मा (25) की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के प्रशासक सर्वेश कुमार पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर प्रशासक को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
परिजनों के अनुसार, पचदेवरा निवासी शिवाकांत बिलौली बाजार चौराहे पर सरिया-सीमेंट की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते थे। सोमवार शाम घर पहुंचने के बाद उनकी पड़ोस में रहने वाले प्रशासक सर्वेश कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि नाराज सर्वेश ने लाठी से शिवाकांत की पिटाई कर दी। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए और तखत पर लिटा दिया। परिजनों के मुताबिक, शिवाकांत पूरी रात दर्द से कराहते रहे। सुबह करीब चार बजे पिता प्यारेलाल ने उन्हें देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद मृतक के पिता प्यारेलाल ने प्रधान सर्वेश कुमार के खिलाफ तहरीर देकर पिटाई से बेटे की मौत होने का आरोप लगाया। महमूदाबाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और ग्रामीणों से भी पूछताछ की।