फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth died from fever

Sitapur News: बुखार से प्रधान पति की मौत

Wed, 06 Nov 2024 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 06 Nov 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Youth died from fever
खैराबाद। क्षेत्र के एक गांव के प्रधानपति की मंगलवार देर रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने सीतापुर के एक चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शोक संतृप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाने घर पहुंचे। वहीं, स्वास्थ्य महकमे ने गांव में कैंप लगाने की बात कही है।
विज्ञापन


सरैंया सानी गांव की प्रधान नेहा अवस्थी के पति आशु अवस्थी (36) की मंगलवार देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने डेंगू बताया था। परिजनों के मुताबिक आशु का इलाज सीतापुर जेल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में चिकित्सक कर रहे थे। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक एक माह पहले आशु को बुखार आया था। इलाज के दौरान बुखार उतर गया था। चार दिन पहले फिर से बुखार आ गया। शनिवार को हालत बिगड़ने पर जेल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में दिखाया। इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। आशु के भतीजे भाजपा नेता नीरज अवस्थी ने बताया कि डेंगू बुखार से ही मौत हुई है।
उधर, प्रधान पति का शव पैतृक गांव सरैंया सानी पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष अवधेश कटियार, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय प्रकाश त्रिपाठी व अन्य ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

दो मासूम बेटों का खत्म नहीं होगा इंतजार
प्रधानपति का शव सरैंया सानी पहुंचा तो सबकी आंखें नम हो गईं। प्रधान नेहा अवस्थी बेसुध हो गईं। उनकी आंखें पथरा गईं। उनके दो मासूम बेटे रुद्र अवस्थी (9) व बेदू (6) भी रुआंसे नजर आए। वह दोनों पिता के सकुशल घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें क्या पता था कि उनका इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा।



सरैया सानी गांव में फैला है बुखार
सरैया सानी गांव में बुखार का प्रकोप जारी है। ग्रामीणोे की मानें तो सरैया सानी में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं पर अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। ग्रामीण झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। गांव निवासी रामू (58) को दस दिनों से बुखार आ रहा है। पुत्री रूबी (22) को भी बीते एक माह से बुखार आ रहा है। रामू ने बताया कि ज्यादातर घरों में लोग बुखार से ग्रस्त हैं।



डेंगू से मौत की सूचना मिली
गांव में प्रधान पति की डेंगू से मौत की सूचना मिली थी। स्वास्थ्य टीम को गांव में भेज कर कैंप लगाया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों की जांच करवाई जाएगी।
- डॉ. रमाशंकर, सीएचसी प्रभारी खैराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed