{"_id":"8bc69c93f82372b7c01164712b712001","slug":"young-man-shot-in-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि युवक का इलाज चल रहा है। मामले के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शहर कोतवाली इलाके के शेखसरांय पटिया निवासी एहसान किसी काम से मोहल्ले में ही जा रहा था।
रंजिश के चलते पक्काबाग निवासी सद्दाम से उसकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर सद्दाम व उसके साथियों ने एहसान पर हमला कर गोली मार दी और भाग निकले। उधर, गोली चलते ही वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
आननफानन एहसान को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, खबर पाकर इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।