{"_id":"66e1edcaf54824f33705e984","slug":"young-man-shot-himself-under-suspicious-circumstances-serious-sitapur-news-c-102-1-slko1055-118710-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर
Thu, 12 Sep 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
घायल हुआ युवक।
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने मंगलवार शाम खुद को तमंचे से गोली मार ली। परिजनाें ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक युवक नौकरी की तलाश में था।
अकबरपुर निवासी सोमनाथ (20) ने मंगलवार शाम तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बड़े भाई मोतीलाल ने बताया कि सोमनाथ करीब तीन वर्षों से सेना में नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। पिछली बार अग्निवीर में भी भर्ती होने गया था लेकिन चयन नहीं हो सका। इसके बावजूद वह अपनी तैयारी में जुटा रहा। कुछ दिनों पूर्व उसके शैक्षणिक प्रमाणपत्र व कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज कहीं गुम हो गए। जिसके बाद वह दस्तावेजों को जुटाने के लिए चक्कर काटता रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को भी वह कंप्यूटर से अपने दस्तावेज निकलवाने के लिए पिसावां कस्बा गया था। कंप्यूटर वाले ने इस पर असमर्थता जताई। इस वजह से वह काफी परेशान था। एसओ वीरेंद्र ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
परिवार की गरीबी से भी था परेशान
सोमनाथ अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीनों भाई बेरोजगार हैं। पिता लालबहादुर के नाम महज दो बीघा जमीन है। बड़े भाई मोतीलाल ने बताया कि मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण होता है। परिवार की चिंताजनक हालत देखकर वह लंबे समय से सेना में नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। सपनों को टूटते देख उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा।