{"_id":"6a529e2c91a62fb3100da5a3","slug":"young-man-gets-burnt-after-coming-in-contact-with-high-tension-wire-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159832-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा
Sun, 12 Jul 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
रेउसा। थानगांव के हरदत्तपुरवा निवासी शिव शंकर (25) शनिवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
परिजनों के अनुसार शनिवार को शिवशंकर अपने खेत में लगे पेड़ों की टहनियों को काट रहे थे। यह पेड़ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के करीब थे। उनकी टहनियां बिजली के तारों को छू रही थीं। जैसे ही शिव शंकर ने टहनियां काटना शुरू किया, वह अचानक बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
गनीमत रही कि बिजली की आपूर्ति अपने आप बंद हो गई, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में युवक की उंगलियां और शरीर झुलस गया। सीएचसी चिकित्सक डॉ राज बहादुर पटेल ने बताया कि जब युवक को अस्पताल लाया गया था। तब उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन अब वह सामान्य है।