{"_id":"62aa21c97fc38262342b34e2","slug":"young-man-from-bangalore-infected-with-corona-sitapur-news-lko6353585122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरु से आया युवक कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंगलुरु से आया युवक कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां/सीतापुर। पिसावां इलाके में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। इस बार यह वायरस बेंगलुरु से जनपद पहुंचा है। बेंगलुरु में नौकरी कर रहा युवक संक्रमित होकर घर लौटा। झांसी में जांच के बाद वहां की टीम ने सीतापुर को सूचना दी। युवक को आइसोलेट करके उसके 20 परिजनों की जांच की गई।
इलाके का मोहरनिया निवासी एक युवक बेंगलुरु में नौकरी कर रहा था। वह अपने घर आने के लिए सीतापुर निकला था। झांसी में उसने कोरोना की जांच कराई। जांच के बाद युवक वहां पर नहीं रुका और सीधे अपने घर पिसावां पहुंच गया। इस दौरान युवक में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। झांसी में हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद झांसी के स्वास्थ्य विभाग ने जिले को सूचना दी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सर्वेश ने बताया कि सूचना मिलते ही मोहरनिया गांव में टीम भेजकर युवक के परिजन व संपर्क में आए 20 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव युवक को घर में आइसोलेट कर दिया गया है।