{"_id":"6972782a3b3c87c6bc0e5a05","slug":"you-can-go-to-magh-mela-by-booking-charter-buses-sitapur-news-c-102-1-slko1037-148755-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार्टर बसें बुक करवाकर जा सकेंगे माघ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार्टर बसें बुक करवाकर जा सकेंगे माघ मेला
Fri, 23 Jan 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। प्रयागराज के माघ मेला में अब श्रद्धालु चार्टर बसों से पहुंच सकेंगे। इस कवायद के लिए परिवहन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए श्रद्धालुओं को विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क चुकाना होगा। इसके बाद वह यात्रा का लुत्फ ले सकेंगे। साथ ही वह निजी कार्यों के लिए भी बसों को अपनी सुविधानुसार बुक कर सकेंगे। परिवहन निगम ने चार्टर बसों का शुल्क निर्धारित कर दिया है। यह शुल्क चुकाकर श्रद्धालु माघ मेला व अन्य आयोजनों के लिए बसों की बुकिंग करवा सकेंगे।
परिवहन विभाग ने राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को लोगों के निजी कार्यों के लिए बुक करने की सुविधा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब लोग शादी-विवाह, पारिवारिक कार्यक्रम, धार्मिक यात्राओं, शैक्षणिक भ्रमण और अन्य निजी आयोजनों के लिए परिवहन निगम की बसों का उपयोग कर सकेंगे।
हरदोई परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि परिवहन निगम ने पहले चरण में 52 सीटों वाली बसों की बुकिंग शुरू कर दी है। इन बसों को कंप्लीट फिटनेस चेकअप के बाद इस योजना के लिए स्वीकृति दी गई है। यह बसें तकनीकी रूप से सुरक्षित हैं। इन बसों के संचालन के लिए अनुभवी और प्रशिक्षित चालक भी तैनात हैं। निगम का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का आनंद दिलाना है। बताया कि इस योजना से लोगों को निजी बसों के मुकाबले भरोसेमंद और किफायती विकल्प मिलेगा। साथ ही परिवहन निगम की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
400 किलोमीटर के लिए चुकाने होंगे 27 हजार 800 रुपये
शासन के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह योजना लागू की गई है। इसके तहत 24 घंटे व 400 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 27 हजार 800 रुपये किराया निर्धारित है। यात्रा की दूरी 400 किलोमीटर से अधिक होने पर यात्रियों को 70 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा। यदि बस 24 घंटे से अधिक समय के लिए बुक की जाती है, तो निर्धारित किराया दोगुना लिया जाएगा। यह योजना लोगों को नया अनुभव देगी।
- इंजीनियर रमेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, हरदोई डिपो परिक्षेत्र