{"_id":"5d40893b8ebc3e6d0d0e557b","slug":"wounded-woman-dies-due-to-attack-by-a-jackal-sitapur-news-lko473724389","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार के हमले से जख्मी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार के हमले से जख्मी महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा (सीतापुर)। करीब 25 दिन पूर्व सियार के हमले से जख्मी हुई महिला की सोमवार रात लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।
मछरेहटा थाना क्षेत्र के राजागांव में छह जुलाई को किरन कुमारी नित्यकर्म को गई थी। तभी सियार ने हमला कर दिया था। जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई थी। जिला अस्पताल में एक सप्ताह इलाज चला था।
अस्पताल से छुट्टी के बाद वह घर चली गई थी। सोमवार सुबह अचानक महिला का स्वास्थ्य फिर खराब हो गया। परिजन उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां रात को उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद परिवार के लोग शव घर ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार मिश्रिख व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पहुंचे। वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई है।