{"_id":"6ac53f583c7a2fa4330f0756","slug":"work-on-installing-traffic-signals-started-at-four-intersections-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165312-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम शुरू
Wed, 07 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित करने के लिए चार प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। रोडवेज चौराहा, महिला अस्पताल चौराहा, जीआईसी चौराहा और कैप्टन मनोज पांडेय चौक (चुंगी चौराहा) पर सिग्नल लगाए जा रहे हैं। करीब एक सप्ताह में काम पूरा होने की उम्मीद है।
यातायात प्रभारी यज्ञपाल वर्मा ने बताया कि डीएम राजा गणपति आर के निर्देश पर नगर पालिका ने सिग्नल पहले ही खरीद लिए थे। अब इन्हें चौराहों पर स्थापित करने का काम किया जा रहा है। सिग्नल लगने के बाद इनके संचालन की जिम्मेदारी यातायात पुलिस संभालेगी। इससे चौराहों पर यातायात कर्मियों की ड्यूटी का दबाव भी कम होगा।