फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women voters ready to show strength in Lok Sabha elections

Sitapur News: लोकसभा चुनाव में दम दिखाने को तैयार महिला मतदाता

Mon, 18 Mar 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 18 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Women voters ready to show strength in Lok Sabha elections
सीतापुर। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। जिले में 13 मई को मतदान होगा। यहां महिला मतदाता अपने वोट का दम दिखाने के लिए तैयार हैं। इस चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक की भूमिका में हैं। जिले की मतदाता सूची को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 14 लाख से अधिक है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। सीतापुर में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। जिले में इस बार 31 लाख 80 हजार 745 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 14 लाख 83 हजार 706 महिला मतदाता हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस चुनाव में महिलाओं के मतों का दम दिखेगा। सीतापुर में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। महिला मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या 1,88,870 सीतापुर सदर विधानसभा में है। जबकि, सबसे कम महिला मतदाताओं की संख्या 1,46,312 सेवता विधानसभा में है। इसके अलावा लहरपुर विधानसभा में 1,68,726, बिसवां में 1,61,210, महमूदाबाद में 1,53,049, महोली में 1,77,377, सिधौली में 1,68,209 व मिश्रिख विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या 1,67,376 है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने से चुनावी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत अन्य राजनीतिक दलों ने अपने-अपने महिला विंग को सक्रिय कर दिया है। लिहाजा, महिलाएं भी चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए आगे आ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा पिंक बूथ
महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। इसकी कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में रहेगी। महिलाओं को वोट डालने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उनके बच्चों के खेलने की व्यवस्था भी रहेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इसके लिए महिला कर्मियों को चयनित करने का काम शुरू कर दिया गया है।



मतदाता बनने में महिलाएं आगे
जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद कुल 40,289 मतदाता बढ़े हैं। इसमें 21, 733 महिला मतदाता हैं। जबकि 18, 573 पुरुष मतदाता हैं। इस बार मतदाता बनने में आधी आबादी ने पुरुषों से अधिक रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed