फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women of the group are making soap and shampoo

Sitapur News: समूह की महिला बना रहीं साबुन और शैंपू

Sat, 05 Apr 2025 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Women of the group are making soap and shampoo
सीतापुर। साथी प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी साबुन और शैंपू तैयार कर रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा है। साथ ही 20 महिलाओं को रोजगार दे रही हैं। इससे उनकी आजीविका में सुधार हो रहा है। वह अन्य उत्पाद भी बनाएंगी। इसकी तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

हरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर साथी प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह गठन किया गया है। इसमें 10 महिलाएं सदस्य हैं। समूह की कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी ने बीते साल सीडीओ निधि बंसल का मार्गदर्शन मिलने पर उनके दफ्तर से साबुन और शैंपू बनाने की ऑनलाइन जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

इसके बाद इसे बनाने और कच्ची सामग्री प्राप्त करने का जरिया जाना। इसी के साथ साबुन और शैंपू के सैंपल तैयार किए। इन्हें सीडीओ को दिखाया और आयुक्त ग्राम्य विकास संग अन्य जिम्मेदारों को भी भेजा। इनकी ओर से प्रशंसा मिलने के बाद निर्माण और बिक्री का कार्य शुरू किया। पुष्पा देवी बताती हैं अब तकरीबन डेढ़ लाख रुपये सालाना आमदनी हो रही है। इसके साथ 20 महिलाओं को भी रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उत्पादों की हो रही तैयारी
जिला विज्ञान क्लब की ओर से इस साल गणतंत्र दिवस पर पुष्पा देवी को अच्छे कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया। केवीके कटिया के अध्यक्ष डऍ. दयाशंकर श्रीवास्तव ने भी सम्मानित किया। इससे उत्साहित होकर वह जल्द ही हैंडवाॅश, फिनायल, फ्लोर क्लीनर बनाने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए सीएम युवा रोजगार योजना में आवेदन किया है। उन्हें उम्मीद है कि वहां से उन्हें राेजगार के लिए सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed