फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women learned methods of fisheries

महिलाओं ने प्रशिक्षण में सीखे मछली पालन के तरीके

Sat, 20 Feb 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women learned methods of fisheries
मानपुर (सीतापुर)। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से महिलाओं को मछली पालन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। मछलियों की प्रजातियों सहित अन्य जरूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीण महिला तकनीकी पार्क के अंतर्गत रंगीन मछली पालन विषयक प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को रंगीन मछलियों की प्रजातियों, प्रजनन, देखभाल, प्रमुख बीमारियों एवं समाधान आदि पर जानकारी दी गई। केंद्र के गृह वैज्ञानिक एवं परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. सौरभ ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं बहुत कम खर्च में कम सुविधाओं के साथ भी रंगीन मछली पालन को अपनाकर घर बैठे ही अपना रोजगार स्थापित कर सकती हैं।
विज्ञापन

आज भी रंगीन मछली के व्यापार में पश्चिम बंगाल, ओड़िसा आदि सबसे आगे हैं जबकि हमारे प्रदेश में भी रंगीन मछली पालन की अपार संभावनाएं हैं एवं बाजार भी आसानी से उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ये मछलियां दो प्रकार की होती है। अंडे देने वाली और बच्चे देने वाली। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बच्चे देने वाली मछलियों की प्रजातियां पालन हेतु उपयुक्त होती हैं क्योंकि उनकी देखभाल एवं प्रजनन आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम सुविधाओं में भी इनको पाला जा सकता है। अलंकृत मछलियों की शहरी क्षेत्रों में बहुत मांग है। शीशे के एक्वेरियम में इनको घर में रखने को शुभ माना जाता है। तनाव को दूर करने में सहायक मानी जाती हैं। इस तरह यदि महिलाएं इस उद्यम को अपनाती हैं तो वे आसानी से अपने परिवार के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed