फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   women died, case filled

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का केस

Tue, 23 Jul 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
women died, case filled
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले घटना को खुदकुशी बता रहे हैं, जबकि उसके मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका गर्भवती भी बताई जा रही है। मामले में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के मोहल्ला गोडिय़न टोला निवासी लक्ष्मी देवी (25) पत्नी धर्मवीर गर्भवती बताई जा रही है। उसका शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में घर के अंदर ही फंदे पर लटका मिला। घटना को लेकर मृतका की ससुराल वालों का कहना है कि लक्ष्मी ने फंदे पर लटककर जान गवां दी है। जबकि उसके मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

खबर पाकर तंबौर के मानपुर मल्लापुर गांव से पहुंचे मृतका के पिता नरेंद्र कुमार का आरोप है कि उन्हें बेटी के खुदकुशी कर लेने की सूचना मिली थी, लेकिन जब मौके पर जाकर शव को देखा तो बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। उनका आरोप है कि पुत्री से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी न होने के कारण उसको पीटा गया, उसके बाद हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। उन्होंने बेटी के पति धर्मवीर, ससुर हनुमान, जेठ विक्रम, उसके पति की चाची व रिश्तेदार पुत्तु को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed