{"_id":"6984f4aed56b0e69e9005cdf","slug":"woman-stops-husbands-engagement-sitapur-news-c-102-1-slko1055-149678-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महिला ने रुकवाई पति की सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महिला ने रुकवाई पति की सगाई
Fri, 06 Feb 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। महिला कस्बे में चल रहे एक विवाह समारोह को बृहस्पतिवार को रुकवा दिया। मछरेहटा निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह वर्ष 2018 में कोतवाली देहात के पीतपुर इलाका निवासी युवक के साथ हुआ था।
शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। विवाह के दस दिन बाद ही पीड़िता अपने मायके लौट गई। मामला तब से न्यायालय में है। इसी बीच महिला को सूचना मिली कि आरोपी पति महोली के एक गेस्ट हाउस में सगाई कर रहा है। महिला ने मछरेहटा पुलिस को सूचना दी। मछरेहटा पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि युवक को मछरेहटा पुलिस अपने साथ लेकर गई है।