{"_id":"6b072dd1427fa58dfe0cde5b","slug":"dissatisfaction-expressed-over-the-absence-of-medicine-administration-booths-instructions-issued-for-improvement-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168423-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दवा सेवन के बूथ न मिलने पर जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दवा सेवन के बूथ न मिलने पर जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश
Thu, 26 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को केंद्रीय टीम ने परसेंडी और पिसावां ब्लॉक के गांवों का भ्रमण कर आईडीए अभियान का जायजा लिया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों और मरीजों से सीधे बातचीत कर दवा सेवन की स्थिति जानी।
एनसीवीबीडीसी भारत सरकार के सीनियर सीएमओ डॉ. सुदर्शन मंडल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सीएचसी परसेंडी का निरीक्षण किया। यहां दवा सेवन के लिए निर्धारित बूथ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और आशा कार्यकर्ताओं को घरों पर हाउस मार्किंग में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने पिसावां ब्लॉक के मूड़ा कलां और रौना गांव में लाभार्थियों से दवा की खुराक और सेवन के तरीके की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही दवा खाई थी। टीम ने नाइट ब्लड सर्वे में पॉजिटिव मिले व्यक्ति से भी दवा सेवन का विवरण लिया। इसके अलावा परसेंडी के राही और उमरिया गांव का भी भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को प्रत्येक एमडीए अभियान में फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने और मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी। (संवाद)