{"_id":"60ad35188ebc3ea7057cb13f","slug":"woman-dies-due-to-low-oxygen-level-sitapur-news-lko5795717104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन लेवल कम होने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन लेवल कम होने से महिला की मौत
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। पिसावां कस्बे की एक महिला की ऑक्सीजन लेवल कम होने से मौत हो गई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
कस्बा निवासी बंदिता सिंह (36) के पति कनेडी सिंह ने बताया कि पत्नी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार रात पत्नी की अचानक तबियत अधिक खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
देर रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने बताया महिला का ऑक्सीजन लेवल 44 आ रहा है। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
108 नंबर की एंबुलेंस से ऑक्सीजन लगाकर जिला अस्पताल के लिये भेज दिया गया था। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि कई दिनों से महिला बीमार थी। उनका इलाज क्षेत्र का कोई झोलाछाप कर रहा था।