फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   woman died in road accidend

रोडवेज बस की टक्कर से महिला ने दम तोड़ा

Wed, 16 Dec 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 16 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
जानकारी पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन से पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन


मऊ गांव निवासी माया देवी उर्फ रामरती (55) पत्नी रामे हिंद अस्पताल में आया के पद पर तैनात थीं। परिवारीजन के मुताबिक बुधवार शाम वह अस्पताल से घर जा रही थीं। इसी बीच रोडवेज बस उसे टक्कर मार कर निकल गई।
विज्ञापन


माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि इस बीच वहां अस्पताल प्रशासन का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, बल्कि घटना की जानकारी होने के बाद भी गेट बंद कर लिया गया था। इससे मृतका के परिवारीजन व ग्रामीण नाराज हो गए और हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पौन घंटे तक हाईवे जाम रहा। खबर पाकर सीओ सिधौली आरएन सिंह व अटरिया पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच जाम लगाए लोगों ने अस्पताल प्रशासन से पांच लाख मुआवजे की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुल सका।


जाम खोलने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन लोगों ने अस्पताल गेट के सामने लाश रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों के आने का इंतजार किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed