फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman died after falling from roof under suspicious circumstances

Sitapur News: संदिग्ध हालात में छत से गिरी महिला की मौत

Sat, 10 Aug 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman died after falling from roof under suspicious circumstances
उरदौली (सीतापुर)। महोली के कैमहरा रघुवर दयाल गांव में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक महिला छत से गिर गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रामकिशोर मिश्रा की पत्नी रूपरानी (40) शनिवार सुबह छत पर कपड़े फैलाने गई थी। इसी दौरान छत से नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर वापस कैमहरा गांव पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की छत से गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed