फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Will go door-to-door and feed medicine to prevent filariasis

Sitapur News: घर-घर जाकर खिलाएंगे फाइलेरिया से बचाव की दवा

Tue, 27 Jun 2023 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 27 Jun 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
Will go door-to-door and feed medicine to prevent filariasis
सीतापुर। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दस अगस्त से शुरू हो रहे आईडीए राउंड को लेकर मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में कार्यशाला हुई। जिसमें अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की गई। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजशेखर ने बताया कि 10 अगस्त से आईडीए अभियान शुरू हो रहा है। इस दौरान एएनएम आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि आइवरमेक्टिन दवा लंबाई के अनुसार खिलाई जाएगी। एल्बेंडाजोल को चबाकर ही खाना चाहिए।
विज्ञापन

फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन एक वर्ष के बच्चों, गर्भवती, एक माह के बच्चे वाली प्रसूता और गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है। एक से दो वर्ष की आयु के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। दवा का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने ही करवाएंगे। दवा खाली पेट नहीं खानी है। दवा खाने के बाद जी मिचलाना, चक्कर या उल्टी आए तो घबराएं नहीं, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं को मिलकर एक साझा प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed