{"_id":"68681be6bdf92977480fb557","slug":"wild-animals-were-seen-in-toparpurva-villagers-raised-an-alarm-sitapur-news-c-102-1-stp1003-135746-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टॉपरपुरवा में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों ने मचाया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टॉपरपुरवा में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों ने मचाया शोर
Fri, 04 Jul 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। भदफर चौकी क्षेत्र के ग्राम टॉपरपुरवा में जंगली जानवर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। बृहस्पतिवार देर शाम गांव के लालू मिश्रा के घर के बाहर बंधे गाय के बछड़े के पास जंगली जानवर आ गया। लालू ने बताया कि जानवर को देखकर पालतू पशु तेज आवाज करने लगे।
यह देखकर अन्य ग्रामीणों के साथ वह वहां पहुंचे। इतने में ग्रामीणों की आहट पाकर जंगली जानवर खेतों की तरफ भाग गया। इसके बाद गांव के ही प्रताप अवस्थी के घर के पास भी जंगली जानवर देखा गया।
ग्रामीणों ने शोर मचाया तो जंगली जानवर भाग गया। जंगली जानवर की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण रामजी, तीरथ, संतोष, पुनीत, छोटू, संदीप, श्रीकांत, दिनेश, दिलीप आदि ने बताया कि डर के कारण जानवरों को चराने के लिए नहीं ले जा रहे हैं। खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि विभाग की टीम को भेजा गया था। कोई भी पगचिह्न नहीं मिले हैं।