{"_id":"676eed7b1a0f45198906c4df","slug":"wifes-nose-cut-off-over-minor-dispute-case-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1037-124336-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मामूली विवाद में पत्नी की नाक काटी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मामूली विवाद में पत्नी की नाक काटी, केस दर्ज
Fri, 27 Dec 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के पति ने मामूली विवाद में उसकी नाक काट ली। घटना की जानकारी पर पीड़िता की मां ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के जुनेठा गांव निवासी सुशीला देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री चांदनी की शादी कोतवाली क्षेत्र के मुशियाना गांव निवासी रज्जन के साथ दो वर्ष पूर्व की थी। पुत्री को पांच माह का बच्चा भी है।
बताया कि बीते मंगलवार को दामाद रज्जन ने मामूली घरेलू विवाद को लेकर चांदनी को गालियां दीं और मारपीट की। वहीं, जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि इसके बाद रज्जन ने अपने दांतों से चांदनी की नाक काट ली। इसमें चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दामाद रज्जन के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।