फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wife dies due to uncontrollable vehicle collision

बेकाबू वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत

Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wife dies due to uncontrollable vehicle collision
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में एक विवाहिता की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसका पति और दो बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली तालगांव के गौरिया झाल निवासी निर्दोष (36) अपनी पत्नी सुषमा देवी (32) बेटे गुलशन (5), रुपेश (3) के साथ साइकिल से रविवार रात कसरैला से गांव गौरियाझाल जा रहा था। वह इलाके के कन्नपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पत्नी और बेटे अलग जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में वृद्ध जख्मी
जहांगीराबाद (सीतापुर)। थाना रेउसा इलाके में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। रेउसा क्षेत्र के रेवान मजरा भंभुवा गांव निवासी राधेलाल निषाद (65) साइकिल पर बोरी रखकर रविवार देर शाम मंगू चौराहा पर स्थित पालेशर पर धान कुटाने जा रहे थे।

इस बीच सीतापुर-बहराइच मार्ग पर रेउसा से आ रही एक बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से बुजुर्ग जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उनको सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया। घायल के बेटे ने बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed