फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   wife along with her lover murdered her husband In Sitapur police have arrested both of them

इश्क में अंधी बनी पत्नी: प्रेमी संग मिलकर तड़पा-तड़पा कर मारा, लाश को यूं लगाया ठिकाने; हकीकत सुन कांप गई रूह

Thu, 06 Mar 2025 09:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 09:05 PM IST
सार

बाराबंकी पुलिस की थ्योरी पर जांच के बाद मानपुर पुलिस ने संजय वर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया। संजय की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी।
पैसों के लालच में दो अन्य आरोपियों ने भी इनका साथ दिया था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
wife along with her lover murdered her husband In Sitapur police have arrested both of them
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यूपी के सीतापुर में गुरुवार को पुलिस ने संजय वर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया। बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही पति संजय की हत्या कराई थी। मानपुर थाना पुलिस ने घटना में शामिल मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व एक साथी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में शामिल बाइक व आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया है। पिता की हत्या में मां के गिरफ्तार हो जाने के बाद मासूम पुत्र व पुत्री मृतक के भाई सोनेलाल के पास रहेंगे। 

विज्ञापन

भाई सोनेलाल ने शव की शिनाख्त की

एसएचओ मानपुर दिलीप चौबे ने बताया कि 3 मार्च को बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के टडवा गदमानपुर में शारदा नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान मानपुर के नसीरपुर देवकलिया गांव निवासी संजय वर्मा (35) के रूप में हुई थी। मृतक के भाई सोनेलाल ने शव की शिनाख्त की। शव मिलने के बाद बाराबंकी पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में परिजनों पर ही हत्या कराए जाने का शक गहराया था। 
 
विज्ञापन

बाराबंकी पुलिस को एक कॉल रिकॉर्डिंग के साथ कुछ अहम साक्ष्य भी मिले थे। इसके आधार पर बाराबंकी क्राइम ब्रांच व बड्डूपुर पुलिस ने पत्नी व तीन अन्य लोगों की इस हत्याकांड में संलिप्तता होने की आशंका जाहिर की। इस आधार पर ही आरोपी नेहा वर्मा, मोहित वर्मा व बादशाह आलम को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एक लाख में कर दिया पति की जान का सौदा

पूछताछ में सामने आया कि पत्नी नेहा वर्मा की करीब पांच वर्ष पूर्व संजय से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही नेहा की गांव निवासी बादशाह आलम से करीबी बढ़ गईं थी। दोनों ने एक राय होकर संजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। नेहा ने बादशाह व उसके साथी मोहित व रवि को एक लाख रुपये का लालच देकर संजय की हत्या की पूरी साजिश रची। आरोपियों ने पैसे के लालच में संजय की हत्या कर दी। 

घटना को ऐसे दिया अंजाम

बादशाह, रवि और मोहित बहाने से संजय को अपने साथ बिसवां के पुरैनी पुल लेकर पहुंचे। जहां संजय की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को आरोपियों ने पुरैनी पुल के पास नहर में फेंक दिया। इसके बाद गांव में किसी को शक न हो, इसके लिए पत्नी नेहा ने मृतक की गुमशुदगी मानपुर थाने में दर्ज करा दी थी। बाराबंकी पुलिस को मिली एक कॉल रिकॉर्डिंग से पूरे हत्याकांड की पोल खुल गई। अब क्राइम ब्रांच सीतापुर रवि की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed