{"_id":"64319e80564c8d5a24091f76","slug":"whole-state-will-learn-from-sitapurs-innovations-in-mnrega-sitapur-news-c-13-1-173338-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पूरा प्रदेश लेगा मनरेगा में सीतापुर के नवाचारों से सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पूरा प्रदेश लेगा मनरेगा में सीतापुर के नवाचारों से सीख
Sat, 08 Apr 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मनरेगा का साथ पाकर हुए नवाचारों को अब पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी हो रही है। दरअसल आमतौर पर मनरेगा से इंटरलॉकिंग मार्ग बनवाने और खड़ंजा लगवाने का काम ही हो रहा था, लेकिन डीएम और सीडीओ ने इस पर सख्त रुख अपना लिया। दोनों अफसरों ने मनरेगा से ऐसे कार्यों को कराने पर जोर दिया, जिनसे ग्राम पंचायतों में एक परिसंपत्ति तैयार हो सके। भविष्य में यह परिसंपत्ति आय का साधन बने और ग्राम पंचायतें केंद्र सरकार की परफार्मेंस ग्रांट पाने की हकदार बन सकें। शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जिले में किए गए नवाचार की सराहना की। नवाचार की पूरी रिपोर्ट वह अपने साथ ले गए हैं। माना जा रहा है कि यहां के नवाचार पूरे प्रदेश में लागू किए जाएंगे।
नौ हाट तैयार, 14 में काम जारी
जनपद में मनरेगा से हाट बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को ही हाट के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिले में नौ हाट बनकर तैयार हो चुके हैं और इनमें बाकायदा बाजार संचालित होने लगे हैं। 14 हाट का निर्माण चल रहा है और अगले माह यह निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। खैराबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत नेवादा बरुआ, मिश्रिख विकास खंड की ग्राम पंचायत बढ़ैया, बिसवां विकास खंड की ग्राम पंचायत भुड़पुरी, पहला विकास खंड की ग्राम पंचायत सरैया महिपत सिंह आदि में हाट का निर्माण हो चुका है।
मनरेगा से बनवा दी स्कूलों की चारदीवारी
जिले में राजकीय हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों में चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। मनरेगा से ही यह कार्य कराए जा रहे हैं। जिले में 16 स्थानों पर चारदीवारी का निर्माण पूरा कराया जा चुका है, जबकि दस स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। विभागीय अफसर दावा करते हैं कि पूरे प्रदेश में मनरेगा से सरकारी विद्यालयों की चारदीवारी का निर्माण सिर्फ सीतापुर में ही कराया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
नजीर बन गया बरमी का अमृत सरोवर
मिश्रिख विकास खंड की ग्राम पंचायत बरमी में अमृत सरोवर और वाल्मीकि वाटिका का निर्माण कराया गया है। बरमी में जैसा अमृत सरोवर है, वैसा पूरे प्रदेश में कहीं न होने का दावा विभागीय अधिकारी करते हैं। बरमी का अमृत सरोवर देखकर कई अन्य ग्रामों में भी प्रधानों ने रुचि दिखाकर निर्माण कार्य कराना शुरू किया है।
मनरेगा के तहत किए गए कार्यों में नवाचार की सराहना मुख्य सचिव ने की है। जनपद स्तर पर इन कार्यों को अब अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में कराने की मंशा है। थोड़ा समय लगेगा, लेकिन जल्द बदलाव दिखेगा।
अनुज सिंह, डीएम
हमने प्रयास किया है कि ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों को भी नवाचार से जोड़ें। मनरेगा का इस्तेमाल कर नई परिसंपत्तियां तैयार की जाएं, जिससे ग्राम पंचायतों की भी आय हो।
अक्षत वर्मा , सीडीओ