{"_id":"60845c5d8ebc3ed1e9643545","slug":"weekend-lockdown-silence-on-the-streets-shops-closed-sitapur-news-lko575604379","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड लॉकडाउन : सड़कों पर सन्नाटा, बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड लॉकडाउन : सड़कों पर सन्नाटा, बंद रहीं दुकानें
विज्ञापन
शनिवार को पसरा रहा सन्नाटा। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। दो दिवसीय वीकेंड लॉकडाउन का पहला दिन शनिवार को सफल रहा। शहर से लेकर तहसील व कस्बों में पूरी तरह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। केवल मेडिकल स्टोर की दुकानें खुली। न कोई ठेला दिखाई दिया, न ही अन्य कोई प्रतिष्ठान खुले। लोगों ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए योगदान देते हुए घरों में रहे। पुलिस की मौजूदगी चौराहों पर बनी रही। लेकिन लोग खुद ही अपने आप को सुरक्षित करते हुए घर पर सुरक्षित तरीके से रहे। इसकी वजह से पुलिस को भी लॉकडाउन का पालन कराने में कोई दिक्कत नहीं आई।
कोरोना के बेकाबू होते हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दो दिवसीय वीकेंड लॉकडाउन लगाया है। इस लॉकडाउन का शनिवार को पहला दिन था। इसको लेकर सुबह से ही पुलिस काफी सतर्क हो गई थी। लेकिन लोग बहुत ही जिम्मेदार थे। लोगों ने वीकेंड लॉकडाउन का पूरी तरीके से पालन किया। वह बेवजह घर से बाहर निकले ही नहीं। इसकी वजह से सुबह नौ बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने भी किसी को बेवजह परेशान नहीं किया। सड़क से निकलने वालों को रोका, उनके पूछताछ की।
जब इन लोगों ने अस्पताल व दवाई लेने सहित अन्य जरूरी काम बताए तो पुलिस ने भी उनको जाने दिया। मास्क व हेलमेट की चेकिंग करते रहे। सुबह से सड़कों पर शुरू हुआ सन्नाटा देर रात तक जारी रही। पिसावां, लहरपुर, महोली, मिश्रिख, तंबौर, महमूदाबाद, बिसवां, नेरी सहित सभी जगहों पर पूरी तरह से लॉकडाउन सफल रहा।
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन का चला काम
शासन ने दो दिवसीय वीकेंड लॉकडाउन लगाया। इस दौरान सैनिटाइजेशन का काम तेजी से करने का निर्देश दिया था। इस पर सीतापुर नगर पालिका ने लालबाग की मुख्य बाजार, आफीसर कॉलोनी, सिविल लाइन सहित कई जगहों पर काम शुरू किया। पॉजिटिव मरीज मिलने पर उनके घर पर जाकर टीम ने घर को सैनिटाइजेशन किया। यही काम अन्य नगरपालिका व नगर पंचायतों में चलता रहा।