{"_id":"6972770b373b4f4828030887","slug":"weather-will-change-chances-of-cloud-cover-and-rain-sitapur-news-c-102-1-stp1002-148790-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मौसम बदलेगा, बादल छाने व बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मौसम बदलेगा, बादल छाने व बारिश के आसार
Fri, 23 Jan 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह से तेज धूप निकलने से ठंड महसूस नहीं हुई। हवा की गति दिन में मंद रहने से धूप की तेजी का अहसास हुआ। इससे बुधवार की तुलना में न्यूनतम पारा एक डिग्री ऊपर चढ़ गया।
हालांकि, शाम गहराने पर ठिठुरन महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है।
इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। साथ ही अगले तीन-चार दिनों तक आसमान पर बादलों की आवाजाही बने रहने के आसार हैं। धूप निकलने पर भी बादल छाए रहेंगे। मौसम बदलने से सर्दी भी बढ़ सकती है। हालांकि, गलन भरी ठंड अब लौटकर आने के कोई आसार नहीं हैं।