{"_id":"576985484f1c1bb50ab48708","slug":"weather-pleasant-after-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राहत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बारिश से राहत, बिजली का कहर
बदली व फुहारों ने मंगलवार को मौसम रूमानी कर दिया। जिले के कई हिस्सों में सामान्य बारिश हुई तो कई इलाकों में रिमझिम गिरीं। मौसम खुशनुमा होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली। पारा 32 डिग्री पर टिका रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार को भी रुक-रुककर जारी रहा। सुबह से आसमान में काली घटाएं छाई रहीं। जिले के सिधौली, अटरिया, कमलापुर, पिसावां, मिश्रिख आदि क्षेत्रों में सामान्य बारिश के साथ दिन भर रुक-रुककर फुहारें गिरती रहीं।
विज्ञापन
जबकि बदली छाई रहने से जिले का मौसम बेहद रूमानी रहा। गर्मी से निजात मिली तो लोग घरों से बाहर निकले। सिधौली में जल निकासी व्यवस्था न होने से हाइवे पर जलभराव हो गया। रोडवेज बस स्टॉप के सामने जलभराव से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन