फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water poured in the ballot box at the Narsohi polling booth

नरसोही पोलिंग बूथ पर मतपेटी में डाला पानी

Fri, 30 Apr 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Water poured in the ballot box at the Narsohi polling booth
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में नरसोही पोलिंग बूथ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर लोगों ने बवाल किया। पोलिंग बूथ के अंदर घुसकर पीठासीन अधिकारी से अभद्रता करते हुए मटपेटियों में पानी डाल दिया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने माहौल शांत कराया। करीब एक घंटे तक मतदान ठप रहा।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके के नरसोही पोलिंग बूथ पर गुरुवार को कुछ लोगों ने मतदाता सूची में नाम न होने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ये लोग पोलिंग बूथ के अंदर घुस गए। मतपेटी में पानी डाल दिया। मेज पर रखे दस्तावेज उलट दिए। एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने को लेकर गुस्साए लोगों ने पोलिंग बूथ के अंदर घुसकर पीठासीन अधिकारी से अभद्रता की है। मतपेटी में पानी डालने का प्रयास किया। बताया कि प्रधान पक्ष के समर्थक बताए जा रहे हैं। घटना होने की वजह से 20 से 30 मिनट तक मतदान रुक गया था। महोली के सिंघौड़ा में भी दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। यहां भी मतदाता सूची में नाम नहीं होने और गड़बड़ी करने को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आनी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed